
Shaan
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान ने एक गाना बनाया है। यह सॉन्ग उन लोगों के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जो कोविड-19 से देश को बचाने के लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस गाने का शीर्षक है 'मैं असली हिंदुस्तान हूं'।
फैंस से इसकी जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह सॉन्ग कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारे योद्धाओं के प्रति यह एक श्रद्धांजलि है। इसे आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है और दुष्यंत ने इसे संगीत दिया है। जल्द ही इस गाने को जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और जैकी भगनानी ने भी कोरोना पर एक सॉन्ग रिलीज किया है, जिसका टाइटल है 'मुस्कुराएगा इंडिया'।
बता दें कि बॉलीवुड सिंगर्स लॉकडाउन में सोशल मीडिया के जरिए फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। सोनू निगम से लेकर अखिल सचदेव और जसलीन रॉयल तक सभी ने अपने प्रशंसकों के लिए हाल ही लाइव ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किए।
Published on:
7 Apr 2020, 10:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.