29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Arnab Goswami की गिरफ्तारी का समर्थन करने वालों पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, कहा- आप राजनीतिक बदले को हवा दे रहे हैं

सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में सोना ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को गलत बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Nov 2020, 9:06 AM IST

sona_mohapatra_tweet.jpg

Sona Mohapatra Tweet

नई दिल्ली: न्यूज चैनल रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी इन दिनों जेल में बंद हैं। उनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। अर्नब को उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी पर देशभर से कई बड़ी हस्तियों ने अपना रिएक्शन दिया था। कुछ लोग हैं जो अर्नब की गिरफ्तारी की गलत बता रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा ने अर्नब की गिरफ्तारी पर अपना रिएक्शन दिया है।

Kangana Ranaut ने फिर अर्नब गोस्वामी के सपोर्ट में उठाई आवाज, ट्वीट कर की रिहाई की मांग

गिरफ्तारी को बताया गलत

सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में सोना ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वह सारे लोग जो अपने होठों से चटखारे लेते हुए अर्नब गोस्वामी को जमानत न मिलने और उन्हें ऐसे ही जेल में रखने का समर्थन कर रहे हैं, जहां आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड के गुंडे बंद हैं, तो आप भी फासिस्टों से कम नहीं हैं। आप राजनीतिक बदले को हवा दे रहे हैं। यह बीमार मानसिकता है। दो गलत बातों को मिलाकर एक सही नहीं किया जा सकता।' उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म नटखट ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल.....

आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा है आरोप

अर्नब गोस्वामी के अलावा दो अन्य आरोपियों फिरोज शेख और नीतीश सारदा को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर रखा गया है। बता दें कि अर्नब गोस्वामी के अलावा अन्य 2 लोगों को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इसी साल मई में इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए थे। ये पूरा मामला साल 2018 का है। पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के घर पर तलाशी भी ली। अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितेश सारदा पर कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने का आरोप है। कथित तौर पर इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक ने सुसाइड करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग