नई दिल्ली। सुशांत सिंह की मौत ( Sushant Singh Rajput Death ) पर इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के बारें मे खुलकर बोलने वाले सिंगर सोनू निगम ( Sonu Nigam ) वैसे ही सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि वह अब एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में कदम में रखने जा रह हैं। हम एक बार फिर से ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि सन् 1983 में सनी देओल ( Suny Deol ) और अमृता सिंह ( Amrita Singh ) की सुपरहिट फिल्म 'बेताब' ( Betaab ) में सोनू में सनी के बचपन का रोल ( Played child role ) निभा चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'जानी दुश्मन' ( Jani Dhusman ) के अलावा और कई फिल्मों में भी काम किया था।