नई दिल्ली। कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ( Radhika Appte ) की अपकमिंग फिल्म से उनका एक इंटीमेंट सीन लीक हो गया था। जिसकी वजह से वह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। इस बात पर एक्ट्रेस गुस्सा करती हुई भी दिखाई दीं। उनका मानना है कि फिल्म में कई और सीन भी हैं। ऐसे में इंटीमेट सीन का ही लीक होना असल में लोगों की सोच को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीन में उनके साथ अभिनेता देव पटेल ( Dev Patel ) भी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर केवल उनकी ही बातचीत हो रही है। उन्होंने लोगों से भी यह जानना चाहा कि ऐसा क्यों कि वह केवल उनके ही बारें में बोल रहे हैं। अभिनेता के लिए कोई कुछ क्यों नहीं कह रहा है। वैसे आपको बता दें केवल राधिका आप्टे ही नहीं बल्कि इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन्स लीक हो चुके हैं।