3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोहा और कुणाल ने अपनी बेटी का नाम रखा इनाया नौमी खेमू

सोहा-कुणाल की बेटी का हो गया नामकरण, यह रखा है नाम

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Oct 01, 2017

Soha-Ali

Soha-Ali

माता रानी के आखिरी नवरात्र को पटौदी खानदान में खुशियां आईं। शर्मिला टगौर की बेटी और सैफ अली खान की इकलौती बहन सोहा अली खान ने 29 सितंबर को नवमी के दिन बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक है। अब बता करें बेबी गर्ल के नामकरण तो उनका नाम नामकरण हो गया है। सोहा और कुणाल खेमू की लाडली बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा गया है। इस बात की जानकारी खुद कुणाल खेमू ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। कुणाल ने लिखा है कि हमने हमारी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। इनाया खुश और हेल्दी है। वो आप सभी के प्यार और आर्शीवाद का घन्यवाद करती है।

We have named our daughter Inaaya Naumi Kemmu. Little Inaaya is happy and healthy and she thanks all of you for your love and blessings

पापा कुणाल ने ऐसा सुनाई खुशखबरी...
इससे पहले सोहा के डियर पति कुणाल खेमू ने ये खुशी शेयर करते हुए बयान जारी किया था कि—यह खबर शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि नवरात्री के पवित्र दिन हमारे यहां एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। साथ कुणाल ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ्य है। बता दें कि अपनी भाभी करीना कपूर की तरह ही ननद सोहा ने भी अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान जमकर बेबी बंप प्लांट किया था। इस दौरान सोहा अली ने अनेक फोटोशूट करवाए और रैंप पर भी कैटवॉक करती नजर आई थीं।

We are over the moon to share we have been blessed with a beautiful baby girl on this auspicious day Thank you for the love&blessings

आपको बता दें कि कई सालों की लिवइन में रहने के बाद पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बहन सोहा ने कुणाल को पेरिस में प्रपोज किया था और इसके छह महीने बाद ही इन्होंने 25 जनवरी, 2015 मेें शादी की थी। करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर के बाद अब पटौदी परिवार में सबसे छोटा सदस्य सोहा और कुणाल की बेटी इनाया नौमी ही है।