बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का मानना है कि बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए। ‘मिस फेमिना 2018’’ के ग्रैंड फिनाले में शिरकत करने आईं सोहा से जब पूछा गया कि मॉडल्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, तो उन्होंने कहा, 'मैं मॉडलिंग के बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकती लेकिन मैं अभिनय के बारे में कह सकती हूं। बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। यहां आपको ढेर सारी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं, और इसके लिए आपकी चमड़ी मोटी होनी चाहिए।'