25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अभिनेत्री को पाने के लिए डायरेक्टर ने कर दी थीं सभी हदें पार,हर कोई देख हो गया हैरान!

सोनाली बेंद्रे ने मनाई अपनी शादी की 17वीं सालगिरह सोनाली ने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'आग' से की थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 13 Nov 2019, 1:06 PM IST

sonali_feature.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की खूबसूरती की चर्चा आज भी लोगों के मुंह से सुनी जा सकती है। जिससे शादी करने के लिये बड़ बड़ हस्तियां भी अपना हाथ फैलाए खड़ी रहती थी। अभी हाल ही में कैंसर की जंग जीतरकर आई ये अभिनेत्री अब एक समान्य सी जिंदगी जी रही हैं। बड़े पर्दे पर सोनाली नें काफी शोहरत लूटी। उनके अफेयर्स को लेकर भी कापी चर्चे सुनने को मिले थे लेकिन उन्होनें तमाम अफेयर के बाद अचानक गोल्डी बहल से शादी कर सभी को अचंभित कर दिया। आज सोनाली अपनी शादी की 17वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर जानिए कहां हुई सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल की पहली मुलाकात।

सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। इस फिल्म में सोनाली के साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आए थे। लेकिन ये उतनी खास सफल नही हो पाई। इसके बाद साल 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' आई जिसमें सोनाली का अभिनय लोगों को काफी पंसद आया। इसके बाद सलमान खान के साथ उन्होंने हम साथ-साथ हैं में काम किया।
सोनाली और गोल्डी की पहली मुलाकात 1994 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इस पहली मुलाकात में ही गोल्डी उनके दीवाने हो चुके थे लोकिन सोनाली ने गोल्डी बहल के प्रपोजल को इनकार कर दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद सोनाली को लगा कि गोल्डी बहुत केयरिंग हैं उनका खूब ध्यान रखते हैं।

लेकिन गोल्डी ने अपने दिल का हाल बयां नहीं किया था। 1998 में एक पार्टी के दौरान उन्होंने घुटनों पर बैठकर सोनाली को शादी के लिए प्रपोज किया। 4 साल डेटिंग के बाद गोल्डी बहल और सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को शादी कर ली।
शादी से पहले सोनाली का सुनील शेट्टी से अफेयर भी चर्चा में रहा। सुनील शेट्टी एक्शन हीरो थे, उनको स्टाइलिश आइकॉन माना जाता था तो भला कैसे कोई लड़की उनसे प्यार न करती ? सोनाली को भी सुनील से बहुत प्यार हो गया लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।