23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर सिंह के साथ टॉपलेस शूट करने वाली एक्ट्रेस ने अब दिखाया सुपरबोल्ड अंदाज

सोनाली राउत (Sonali Raut) ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि आग की तरह वायरल हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 4 May 2022, 1:28 PM IST

sonali-raut-with-ranveer.jpg

द एक्सपोज फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोनाली राउत ना सिर्फ अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रही हैं बल्कि अपनी सेक्सी इमेज और फिगर को लेकर भी उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरीं। सोनाली भारत की पहली सुपरमॉडल के नाम से पहचानी जाने वाली उज्ज्वला राउत की छोटी बहन हैं। सोनाली साल 2010 में उस समय चर्चा में आईं, जब उन्होंने किंग फिशर कैलेंडर के लिए स्विमसूट पहनकर पोज दिए। सोनाली ने बेहद बोल्ड पोज दिए थे। सोनाली राउत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'द एक्सपोज' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा और इसी दौरान वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन में भी नजर आईं।

सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोनाली राउत ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि आग की तरह वायरल हो गई है। सोनाली राउत की तस्वीरें और वीडियो को सामने आने के बाद वायरल होने में कुछ ही देर लगती है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है।

सोनाली राउत ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की वन पीस ड्रेस स्ट्रैपी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सोनाली ने इस दौरान न्यूड मेकअप किया है और बालों को हैवी वॉल्यूम देकर वेवी लुक दिया है। एक्ट्रेस इस तस्वीर में अपने बॉडी कर्व्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि सोनाली ने अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप कहां देख रहे हैं' सोनाली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। तमाम फैंस उनकी इस तस्वीर पर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में देखें तो सोनाली के फैंस उनकी हॉटनेस के चर्चे करते नहीं थक रहे हैं इसके साथ ही एक्ट्रेस की इस तस्वीर को अभी तक 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोनाली के इस अंदाज को लोग उर्फी जावेद के लुक्स से भी कंपेयर कर रहे हैं।

सोनाली राउत ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनाली की हर तस्वीर और वीडियो को हजारों लाइक्स मिलते हैं। 19 साल की छोटी सी उम्र में ही वह किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बन गईं। हालांकि, उन्हें ‘बिग बॉस’ के आठवें सीजन के दौरान लोकप्रियता मिली। इसके अतिरिक्त, सोनाली ने रणवीर सिंह की विशेषता वाले एक कंडोम विज्ञापन की शूटिंग की। इस विज्ञापन में सोनाली ने रणवीर सिंह के साथ टॉपलेस होकर अभिनय किया था। इस एड को लेकर बहस के दौरान कई बार एक्ट्रेस का जिक्र भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- मां बनने के 1 महीने बाद ही भारती ने फिर दी गुड न्यूज, कहा- 'हर्ष भी जिम्मेदार'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग