
बॅालीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा इन दिनों एक साथ खास टाइम स्पेंट कर रहे हैं। हाल में उनकी एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई है।

आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सोनम के साथ सड़क पर वॅाक करते दिखाई दे रहे हैं। उस दौरान ये जोड़ा काफी खुश नजर आ रहा है।

बता दें आनंद और सोनम की इसी महीने 8 तारीख को शादी हुई है। यह शादी बॅालीवुड के हैप्निंग शादियों में से एक थी।

शादी के दौरान इस कपल की कई रोमांटिक तस्वीरे सामने आई थीं।

शादी के बाद सोनम-आनंद ने एक शाही रिसेप्शन पार्टी थ्रो की थी जिसमें पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री शामिल हुई थी।