2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

35 बरस की हुईं Soonam Kapoor, आनंद आहूजा ने ऐसे किया था शादी के लिए राजी, जानिए दोनों की लव स्टोरी

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई सोनम कपूर ( Sonam kapoor ) और आनंद आहूजा ( anand ahuja ) की पहली मुलाकात, 4 साल डेट करने के बाद हुए एक-दूसरे के....  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 9 Jun 2020, 8:40 PM IST

Sonam Kapoor and Anand Ahuja Love Story

Sonam Kapoor and Anand Ahuja Love Story

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (anil kapoor) की बड़ी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पूरे 35 बरस की हो चुकी हैं। उनका (sonam kapoor birthday ) जन्म 9 जून, 1985 को हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष 2005 में आई फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले सोनम कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्हें इंडस्ट्री में फैशन आइकन के रूप में पहचाना जाता है। सोनम ने अपना जन्मदिन परिवार संग मुुबई में सेलिब्रेट किया।

2014 में आनंद से हुई सोनम की पहली मुलाकात
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। खबर है कि एक महीने के बाद ही आनंद ने सोनम कपूर को प्रपोज कर दिया था। करीब 4 साल तक डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने वर्ष 2014 में शादी रचाई। हालांकि, शादी से पहले सोनम और आनंद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत करने से बचते रहे थे। लेकिन हाल ही सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर आनंद से पहली मुलाकात की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि वे वर्ष 2014 में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे।

4 साल डेटिंग के बाद की शादी
शादी से पहले सोनम और आनंद कुछ खास इवेंट में ही एक—दूसरे के साथ नजर आए थे। पहली बार वर्ष 2016 में दोनों साथ नजर आए थे। मौका था अक्षय कुमार के घर पर आयोजित हुई पार्टी का। ये पार्टी अक्षय ने विल स्मिथ के सम्मान में रखी थी। इसी साल सोनम और आनंद एक साथ पहुंचे सोनम के कजिन अक्षय मारवाह की रोका सेरेमनी में। पार्टियों में साथ—साथ नजर आने के बाद लोगों की निगाहें इस कपल पर टिक गई थी और सभी ये सोचने पर मजबूर हो गए थे कि इन दोनों की बात आगे बढेगी और शादी करेंगे। वर्ष 2017 में सोनम के बर्थडे पर रिहा और मम्मी के साथ लंदन में एक पार्टी रखी। इस पार्टी में आनंद भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। इसके बाद तो लगभग तय ही हो गया कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

सोनम और आनंद की शादी को लगभग तीन साल होने जा रहे हैं और यह अब खुशी—खुशी अपना शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहा है। सोनम की ससुराल वालों से भी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खासकर अपनी सास के साथ। क्वॉरेंटाइन के दौरान सोनम और उनकी सास के बीच हुई बातचीत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन