
Sonam Kapoor Signs Off From Twitter With This Message
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, उन्होंने अचानक ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर एक आखिरी ट्वीट के जरिए दी । उनके इस ट्वीट के बाद से वह चर्चा का विषय बन गई हैं।
दरअसल, सोनम कपूर ने कुछ वक्त के लिए ट्विटर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने ट्वीट जारी कर लिखा, 'चूंकि मैं सोशल मीडिया पर फैली हुई नेगेटिविटी नहीं झेल सकती, इसलिए कुछ वक्त के लिए ट्विटर से दूर जा रही हूं। सभी को शांति और प्यार।'
हर कोई अब उनके ट्विटर छोड़ने की वजह जानना चाहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से लगातार ट्रोल होने की वजह से सोनम काफी परेशान हो गई थीं। बीते दिनों भी जब सोनम ने एक पोस्ट के जरिए मुंबई में बढ़ रहे प्रदूषण की शिकायत की, तो उन्हें एक ट्रोलर ने ट्रोल कर दिया और कहा कि उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना चाहिए।
इसके बाद वह लंबे वक्त तक उनसे बहस करती रहीं। इतना ही नहीं हाल ही में यूट्यूब कॉमिडी चैनल एआईबी के कॅामेडियन उत्सव चक्रवर्ती के ऊपर कई नाबालिग लड़कियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बीच जब सोनम ने उन्हें सपोर्ट किया तब भी वह अचानक ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। शायद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर इतना ट्रोल होना बर्दाश्त नहीं हुआ इसलिए वह सोशल मीडिया छोड़कर चली गईं।
Published on:
06 Oct 2018 03:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
