2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो दोनों सिर्फ करीबी दोस्त थे’- पिता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा के रिश्ते को लेकर बेटी सोनिया मेहरा ने कही थी ये बड़ी बात

दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने अपने एक इंटरव्यू में पिता विनोद और रेखा के रिश्त पर कहा था कि वो दोनों सिर्फ करीबी दोस्त थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 16 Jan 2022, 2:46 PM IST

rekha1.jpg

भानुरेखा उर्फ रेखा 70 और 80 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। रेखा को अपने पिता, का नाम और प्यार कभी नहीं मिला। आर्थिक तंगी के कारण, रेखा को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और 13 साल की उम्र में फिल्मों में अपना करियर शुरू करना पड़ा। रेखा की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ ने लाइमलाइट बटोरी थी।

अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर से लेकर बिजनेस टाइकून मुकेश अग्रवाल के साथ शादी तक, रेखा की लाइफ हमेशा एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रही। इन सबके बीच रेखा और दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा की रयूमर्ड शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा तक किया गया कि रेखा और विनोद मेहरा ने शादी कर ली थी। हाल ही में अभिनेता विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने पिता के साथ रेखा के रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल से सगाई कर चुकी हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान सोनिया मेहरा से पूछा गया कि उन्हें अपने पिता विनोद मेहरा की कौन सी फिल्म पसंद है? ऐसी कौन सी फिल्म है जो सोनिया चाहती हैं कि दोबारा बने और उन्हें हीरोइन का रोल मिले? इस पर सोनिया ने कहा कि, 'उन्हें अपने पिता की दो फिल्म 'घर' और 'द बर्निंग ट्रेन' काफी पसंद हैं। उन्हें 'घर' फिल्म काफी अच्छी लगती है। सोनिया की इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो रेखा की भूमिका निभाना चाहती हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मानिक चटर्जी ने किया था।

सोनिया मेहरा ने इंटरव्यू आगे अपने पिता विनोद और रेखा की कथित शादी को लेकर बात की थी। उस दौरान सोनिया ने बताया था कि ‘मैं इस बारे में कुछ कह नहीं सकती हूं क्योंकि इस संधर्भ में मुझे कुछ पता ही नहीं है। ये सारी बातें मेरे पैदा होने से पहले की थीं। सोनिया ने आगे बताया कि ‘सच कहूं तो, मुझे इस बारे में बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। ये उनकी पर्सनल लाइफ थी। जहां तक मेरा सवाल है मुझे लगता है कि वो दोनों सिर्फ करीबी दोस्त थे’।

सोनिया मेहरा ने ये भी बताया था कि वो रेखा से कई बार मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, 'हां मैं रेखा जी से 3-4 बार मिली हूं। हम कार्यक्रमों में मिलत रहते थे। वो बहुत ही अच्छी और दिलचस्प महिला हैं'। गौरतलब है कि विनोद मेहरा और रेखा के अफेयर के किस्से बॉलीवुड मे काफी मशहूर हुए थे। इतना ही नहीं ये खबर भी सामने आई थी कि दोनों ने शादी कर ली थी।

वहीं जब सोनिया से पूछा गया था कि, क्या उन्होंने अपनी मां किरण मेहरा से इसके बारे में पूछा था? तो उन्होंने बिंदास होकर कहा था, ''ईमानदारी से बताऊं तो, मैने अपनी मां से इस बारे में पूछने की जरूरत महसूस नहीं की। हर किसी का एक अतीत होता है और उसकी अपनी यात्रा होती है। उनके बारे में पूछताछ करना और उन्हें जज़ करना मेरा काम नहीं है। अगर कुछ जरूरी होगा, तो मुझे बताया जाएगा।''

बता दें रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा को किरण से प्यार हो गया था। किरण, केन्या के एक अमीर व्यापारी की बेटी थीं। दोनों ने साल1988 में शादी कर ली थी। जिसके बाद किरण अपने पति के साथ रहने के लिए भारत आ गई थीं। साल 1988 में किरण ने बेटी सोनिया और 1990 में बेटे रोहन को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के साल में ही, विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ा था और 45 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन