बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अपनी आवाज से पूरी इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। सोनू का जन्म हरियाणा के फरिदाबाद में 30 जुलाई, 1973 को हुआ था। उनका पहला गीत हिंदी फिल्म में 'आजा मेरी जान' (1992) के सॉन्ग 'ओ आसमान वाले...' था। वह एक सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। सोनू निगम हिंदी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी अवाज का जादू दिखा चुके हैं। उन्होंने सिंगिंग में अपना हाथ जमा तो लिया ही है लेकिन वह एक्टिंग में सफल नहीं हो पाए। सोनू ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारें में।