शो में सोनू का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, इस शो की जज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी हैं। ऐसे में जब दोनों एक ही मंच पर थे तो लोगों की डिमांड पर दोनों ने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर जमकर डांस किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही हैं। गाने को लेकर सोनू ने कहा कि यह न सिर्फ एक यादगार गाना था बल्कि इस गाने पर उन्होंने अमेरिका और कनाडा जैसे अलग-अलग देशों में परफॉर्म किया था।