19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तो इस कारण श्रीदेवी ने पहली बेटी का नाम रखा जाह्नवी, वजह है खास…

तो इस कारण श्रीदेवी ने पहली बेटी का नाम रखा जाह्नवी, वजह है खास…

क्या आप जानते हैं जाह्नवी का नाम श्रीदेवी ने जाह्नवी ही क्यों रखा? इसके पीछे भी एक कहानी छिपी है। आइए आपको बताते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 31 Jul 2018, 9:38 AM IST

sridevi and boney kapoor first born baby janhvi kapoor name story

sridevi and boney kapoor first born baby janhvi kapoor name story

बॅालीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने हाल में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया है। उनकी यह फिल्म अबतक 64 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सभी जाह्नवी की फिल्म में बेहतरीन परफॅार्मेंस से बेहद खुश हैं। आपको बता दें श्रीदेवी का जाह्नवी से हमेशा एक खास रिश्ता रहा है। कहा जा सकता है कि पहली बेटी होने के कारण उन्हें हमेशा सबसे ज्यादा अटेंशन मिली है। क्या आप जानते हैं जाह्नवी का नाम श्रीदेवी ने जाह्नवी ही क्यों रखा? इसके पीछे भी एक कहानी छिपी है। आइए आपको बताते हैं...

प्रियंका की सगाई की खबर सुन उनकी ये खास दोस्त हुईं नाराज, कहा- उसने मुझे नहीं बताया, मैं खफा हूं...

दरअसल श्रीदेवी और बोनी कपूर के घर पहली किलकारी 6 मार्च 1997 को गूंजी थी। उन दिनों श्रीदेवी की प्रोफेशनल लाइफ ऊंचाइयों पर थी। कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म जुदाई रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।

VIDEO: 'चलो जीते हैं' शॅार्ट फिल्म देख इंस्पायर हुईं कंगना, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था जबकि श्रीदेवी के साथ फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। अगर आपको याद हो तो फिल्म मेंउर्मिला का नाम जाह्नवी था। उन्हीं दिनों श्रीदेवी और बोनी को ये नाम काफी पसंद आया। जिसके बाद उन्होंने अपने घर आयी इस नन्ही परी का नाम जान्हवी रखा।

भारत में सलमान ने कुछ इस अंदाज में किया कैटरीना का स्वागत, बांधे तारीफों के पुल

खेर अब इस बात को 21 साल बीत चुके हैं। आज हर किसी की जुबां पर जाह्नवी का नाम हैं। उनकी कामयाबी देख पूरा कपूर खानदान खुश है। उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह काम कर बतौर एक्टर नाम रोशन करें।

अरबाज ने अमृता अरोड़ा से करवाई उनकी नई गर्लफ्रेंड की मुलाकात, देखें तस्वीरें...

BDAY SPL: सोनू निगम की ये तस्वीरें शायद ही देखी होंगी आपने, बेटा है पापा सोनू की कार्बन कॅापी