बॉलीवुड की 'हवा हवाई गर्ल' श्रीदेवी ( Sridevi Death) की 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उनके निधन को हुए करीब 25 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। अभी भी उनकी मौत पर रहस्य बरकरार है। कोई कहता है उनकी बाथटब में डूबने से मौत हुई तो कोई कुछ और। श्रीदेवी के निधन के 25 महीने बाद अब उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ( Sridevi's Uncle Venugopal Reddy ) ने उनकी जिंदगी से जुड़े कई रहस्य उजागर किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने श्रीदेवी ( Sridevi ) के बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) के साथ रिश्ते और धन-संपत्ति के संबंध में कई अनसुनी बातें शेयर की।