बॉलीवुड की एकमात्र सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी जानी जाती हैं। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963को शिवकाशी में हुआ था और वह इस साल फरवरी में दुनिया को अलविदा कह गई थीं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर के साथ भतीजे की सगाई में दुबई गई हुई थीं और वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। बहरहाल, बता दें कि श्री एक फिल्म में किसिंग सीन को लेकर निर्देशक पर भड़क उठी थीं। वैसे फिल्मी दुनिया अपने आप में बड़ी अनूठी होती है। इसमें जितनी कहानियां पर्दे के आगे होती हैं उससे ज्यादा कहानियां पर्दे के पीछे होती हैं। इन्हीं कहानियों में से एक श्रीदेवी का कहानी।