
Boney kapoor
बोनी कपूर उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे। उनके साथ उनके छोटे भाई अनिल कपूर करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा भी साथ थे। गुरुवार को पूरे विधि विधान से पंडितों ने श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए पूजन पाठ किया। इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। इस मौके पर बोनी कपूर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाए दे रहे थे। श्रीदेवी की अस्थियां दो कलशों में लाई गई थी। इन अस्थियों को बोनी कपूर और अनिल कपूर ने गंगा में विसर्जित किया। इससे पहले 4 मार्च को बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित किया था।
24 फरवरी को दुबई में हुआ था निधन:
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हुआ था। पहले बताया जा रहा था कि श्रीदेवी की हार्ट अटैक से मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई थी। 28 फरवरी को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार:
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनको पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था, इसलिए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हो गया था। पहले बताया जा रहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी।
श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनायेंगे बोनी कपूर:
बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं। 06 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन भी उसी अंदाज में मनाया जैसा श्रीदेवी चाहती थीं। चर्चा है कि बोनी अब श्रीदेवी की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं। डॉक्यूमेंट्री में ओरिजनल वॉयस का प्रयोग किया जाएगा, उनकी लाइफ के ओरिजनल वीडियो और रियल फुटेज को इसका हिस्सा बनाया जा सकता है। बोनी कपूर ने डॉक्यूमेंट्री बनाने की जिम्मेदारी अपने अजीज दोस्त शेखर कपूर को दी है। इस प्रोजेक्ट पर काम होता है तो यह श्रीदेवी के फैंस के लिए भी बेहतरीन तोहफा होगा।
Published on:
9 Mar 2018, 12:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.