28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी के अंकल बोले—दर्द में जी रही थी वह, खुश नहीं थी बोनी के साथ…

रीदेवी को बोनी कपूर की वजह से दर्दभरा जीवन जीना पड़ रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 8 Mar 2018, 2:16 PM IST

Sridevi

Sridevi

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद कई बातें सामने आ रही हैं। अब श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल ने उनकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वेणुगोपाल रेड्डी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि श्रीदेवी को बोनी कपूर की वजह से दर्दभरा जीवन जीना पड़ रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह बोनी कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी।

श्रीदेवी की मां को पसंद नहीं थे बोनी कपूर:
वेणुगोपाल ने खुलासा किया कि श्रीदेवी की मां को बोनी कपूर पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि बोनी के साथ शादी से भी वह खुश नहीं थी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी बोनी कपूर से शादी करे।

शादी के बाद बोनी से बुरा बर्ताव करती थी सास:
वेणुगोपाल ने साक्षात्कार में बताया कि उनकी मां ने शादी का विरोध किया था। साथ ही इस बारे में परिवार से बात भी की थी लेकिन श्रीदेवी ने परिवार के विरूद्ध जाकर बोनी से शादी कर ली। शादी के बाद जब बोनी कपूर अपने ससुराल जाते थे तो उनकी सास यानी श्रीदेवी की मां उनसे बुरा बर्ताव करती थी।

बोनी ने बेच दी थी श्रीदेवी की प्रॉपर्टी:
वेणुगोपाल ने कहा कि हमें पता चला कि बोनी कपूर को उनकी कुछ फिल्मों में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस वजह से उन्होंने पैसे चुकाने के लिए श्रीदेवी की कुछ प्रॉपर्टी भी बेच दी थी। इस बात का श्रीदेवी को हमेशा दुख रहा।

श्रीदेवी दुनिया के सामने मुस्कुराती थी लेकिन अंदर दर्द था:

वेणुगोपाल का कहना है कि श्रीदेवी दुख में रही और दिल में दुख के साथ ही चल बसी। उन्होंने कहा वह दुनिया के सामने मुस्कुराती थीं लेकिन अंदर काफी दर्द छिपा था।

बोनी की वजह से फिर फिल्मों में रखा कदम:
वेणुगोपाल ने कहा कि बोनी कपूर को उनकी कुछ फिल्मों में पैसों का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने ये पैसे चुकाने के लिए श्रीदेवी की प्रॉपर्टी तक बेच दी। इसी वजह से श्रीदेवी को फिर से फिल्मों में कदम रखना पड़ा।

वह खूबसूरत दिखना चाहती थी:
श्रीदेवी के अंकल ने कहा कि वह हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थी। उन्होंने श्रीदेवी की सर्जरी की पुष्टि करते हुए कहा कि हां श्रीदेवी ने अपनी नाक की कई बार सजर्री कराई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग