
alia bhatt
मुंबई।
डायरेक्टर करन जौहर ने हाल ही टि्वटर पर इस बात का खुलासा किया है कि शाहरूख खान और
आलिया भट्ट जल्द ही गौरी शिंदे की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
वरूण धवन और
सिद्धार्थ मल्होत्रा जैस हम उम्र कलाकारों के साथ काम करने के बाद यह पहला मौका
होगा जब आलिया अपने से 27 साल बड़े एक्टर संग नजर आएंगी।
वैसे इन दिनों शाहिद कपूर
संग आलिया की फिल्म "शानदार" का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। खैर क्यूट
आलिया और रोमांस किंग शाहरूख की जोड़ी दर्शको को पसंद आती है या नहीं यह तो फिल्म
आने के बाद पता चलेगा।
गौरतलब है कि आलिया "स्टूडेंट ऑफ द ईयर", "हाईवे",
"हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Published on:
20 Aug 2015, 9:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.