फिलहाल सोमी अमरीका में एक मीडिया प्रोड्यूसर की तरह सक्रिय हैं और मियामी में रहती हैं। बता दें, सोमी अली उन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं जो सलमान ख़ान की सबसे चर्चित गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों का अफेयर करीब 8 सालों तक चला था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। अलग होने के बाद सोमी ने मुंबई से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया और वापस अमरीका चली गईं। सोमी की यह टिप्पणी इसलिए खास है क्योंकि सोमी अली ने करीब तीन साल पहले इंडिया आने पर सलमान की काफी तारीफ भी की थी और कहा था कि वो सिर्फ सलमान खान से शादी करने के लिए बॉलीवुड आई थीं और उनका बॉलीवुड में अब कोई इंटरेस्ट नहीं है। साथ ही उन्होंने सलमान की चैरिटी करने के लिए भी काफी तारीफ की थी।