उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से आने वाले अनुराग कश्यप एक थियेटर आर्टिस्ट थे। उन्होनें डायरेक्शन से पहले बतौर एक्टर भी कई फिल्मों में काम किया था। उन्होनें गुलाल, DEV D, लक बाय चांस, भूतनाथ, शागिर्द आदि सहायक भूमिकाओं को निभाया था। लेकिन एक्टिंग के बाद अनुराग कश्यप की रूचि डायरेक्शन की ओर बढ़ी। ‘पांच’ पहली फिल्म थी जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। लेकिन यह फिल्म बनते ही विवादों में घिर गई। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को देखकर इसपर बैन लगा दिया। जिसके बाद ये कभी रिलीज नहीं हो सकी। यह फिल्म पांच रॉकस्टार्स पर आधारित थी जो नशे में लिप्त रहतें है। इस फिल्म के हिंसात्मक सीन्स की वजह से इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी।