
बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सुई धागा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 62.50 करोड़ की कमाई की है। इसी खुशी में हाल में 'सुई धागा' की पूरी टाम ने एक सक्सेस पार्टी थ्रो की। तो आइए देखते हैं उस दौरान की मस्ती भरी तस्वीरें...

दिलचस्प बात ये थी कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैंड-बाजा वाले भी मौजूद थे। वरुण धवन भी बैंड वालों के साथ बाजे बजाने लगे।

बताया जा रहा है कि लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है।

वरुण धवन उस दौरान वाइट जैकेट और ब्लू जीन्स पहने दिखाई दिए।

अनुष्का शर्मा सक्सेस पार्टी में ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।