अफसोस की बात ये है कि उनका करियर भले ही पीक पर था, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं था. खबरों की माने तो विमी की शादी कोलकाता के एक बड़े बिज़नेसमैन से हुई थी. विमी के ससुराल वाले नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में काम करें, लेकिन ससुराल वालों की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर विमी फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई चली आईं. यहां विमी की मुलाकात जॉली नाम के एक प्रोड्यूसर से हुई और एक्ट्रेस इस प्रोड्यूसर के साथ ही रहने लगी थीं. बताया जाता है कि जॉली अच्छा आदमी नहीं था उसने विमी को शराब पीने की लत लगा दी थी.