ये किस्सा खुद संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था, 'कश्मीर में उनके पिता शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वे एक सीन में सिगरेट पीते दिखाए गए। जब उन्होंने ये देखा तो मां नरगिस से जिद की कि डैडी सिगरेट पी सकते हैं तो वो क्यों नहीं? जब ये बात उनके पिता सुनील दत्त को पता चली तो वे नाराज हुए। वहां मौजूद फिल्म के क्रू मेंबर्स ने उनके पिता को कहा कि उन्हें सिगरेट पीने को दे दें, बच्चा है, हाथ जल जाएगा तो सबक मिलेगा। उनके पिता ने ऐसा ही किया। जलती सिगरेट उनके हाथ में पकड़ा दी। उन्होंने एक झटके में सिगरेट खत्म कर दी।'