3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील शेट्टी ने परिवार का खोला राज, जानें किस वजह से लिया करते थे दवा

हाल ही में एक इंटरव्यू में, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने साझा किया कि उनका परिवार 90 के दशक की फिल्मों पर किस तरह रिएक्ट करता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 13 Dec 2023, 12:55 PM IST

sunil_shetty.jpg

1990 के दशक में एक्शन से भरपूर फिल्मों के सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने साझा किया कैसे उनका परिवार पहले उनकी फिल्मों पर रिएक्ट करता था। साथ ही शेयर किया किस तरह वह एक्शन फिल्मों में काम किया करते थे।

परिवार की बताई प्रतिक्रिया
अपनी एक्शन फिल्मों पर अपने परिवार की प्रतिक्रिया पर, सुनील शेट्टी ने बताया, “भले ही मेरी फिल्में चल रही थीं, लेकिन जब मैं घर वापस आया तो फिल्में नहीं चलती थी। मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी और मेरी बेटी को फिल्म दिखाने के बाद, उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा,' और फिर उन्होंने कहा, 'रामू सेरिडॉन है तो दे दो एक और मैंने वह सुना। यानी सर में दर्द हुआ है बेटे की फिल्म देखकर।”

खुद किया करते थे स्टंट्स
अपनी एक्शन फिल्म की बात करते हुए सुनील ने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने स्टंट्स खुद किया करते हैं, जिससे उनकी फिल्में और भी रोमांचक बनें।

दामाद केएल राहुल की ट्रोलिंग पर बोले सुनील

सुनील शेट्टी के दामाद, क्रिकेटर केएल राहुल को ऑनलाइन ट्रोल करने पर सुनील ने बताया कि “जब राहुल को ट्रोल किया जाता है तो मुझे बहुत दुख होता है। वह बात नहीं करते और अपने बल्ले को बात करने देते हैं। लोगों के साथ कप्तान और चयनकर्ताओं का उन पर भरोसा ही सब कुछ कहता है। ट्रोलिंग से जितना दुख राहुल और अथिया को होता है, उससे 100 गुना ज्यादा दुख मुझे होता है।”

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर संग Viral Video पर तोड़ी तृप्ति डिमरी ने चुप्पी, कहा 'मैं वास्तव में घबरा गई थी'

वेब सीरीज में दमदार प्रदर्शन
हाल ही में वेब सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में दिखे सुनील शेट्टी ने फैंस को नए रूप में प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें: Animal में बॉबी देओल के किरदार पर बोले धर्मेंद्र कहा 'सब पागल हो रहे हैं'