4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या सनी देओल ने अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी पर चाकू से किया था हमला?

धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा से शादी की थी। धर्मेद्र के इस कदम से उनकी पत्नी का दिल तो टूट ही गया था साथ ही उनके बच्चे भी नाराज हो गए थे। इसके बाद ऐसी खबर आई थी कि गुस्से में सनी देओल ने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Sep 2021, 4:19 PM IST

sunny_deol.jpg

Sunny Deol Hema Malini

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की शादी फिल्मों में कदम रखने से पहले ही प्रकाश कौर के साथ हो गई थी। लेकिन फिल्मों में आने के बाद धर्मेंद्र की मुलाकात हेमा मालिनी से हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहती थे। हेमा चाहती थीं कि धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी को तलाक दें दे। लेकिन प्रकाश कौर ने तलाक देने से मना कर दिया था। जिसके बाद धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा से शादी की थी। धर्मेद्र के इस कदम से उनकी पत्नी का दिल तो टूट ही गया था साथ ही उनके बच्चे भी नाराज हो गए थे। इसके बाद ऐसी खबर आई थी कि गुस्से में सनी देओल ने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला कर दिया था।

प्रकाश कौर ने बताई सच्चाई
हालांकि, सनी देओल की मां प्रकाश कौर ने अपने इकलौते इंटरव्यू में इस खबर की सच्चाई बताई थी। जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वाकई सनी ने हेमा पर चाकू से हमला किया था तो इस पर उन्होंने कहा, 'यह सही बात नहीं है। हर बच्चा चाहता है कि उसके पापा उसकी मां को ही सबसे ज्यादा प्यार करें। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो दूसरी औरत को मार देगा, जो उसके पिता को प्यार करती है।' इसके बाद प्रकाश कौर ने कहा, 'मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं। लेकिन अपने बच्चों की नजर में मैं सबसे खूबसूरत महिला हूं। मैंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए हैं।'

अच्छे पिता जरूर हैं
बता दें कि धर्मेंद्र ने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज की थी। प्रकाश के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र को लेकर इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने कहा कि वो भले ही एक अच्छे पति न हों, लेकिन एक अच्छे पिता जरूर हैं। 1981 में पॉपुलर मैगजीन 'स्टारडस्ट' को दिए इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने ये सब कहा था। प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी को लेकर भी बात की थी।

हेमा मालिनी को लेकर कही बात
प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी को लेकर कहा था, 'मैं जानती हूं कि हेमा को भी दुनियादारी का सामना करना पड़ रहा होगा। दोस्तों का, रिश्तेदारों का। एक औरत होने के नाते मैं उनकी फीलिंग समझ सकती हूं, लेकिन यदि मैं हेमा की जगह होती तो वह कभी नहीं करती, जो उन्होंने किया। एक मां और पत्नी के तौर पर मैं उन्हें अप्रूव नहीं कर सकती।' इसके बाद प्रकाश कौर अपने पति धर्मेंद्र को लेकर हो रही बयानबाजी पर झल्ला उठीं। उन्होंने कहा, 'क्यों मेरे पति को लेकर ही बयानबाजी हो रही है। आधी इंडस्ट्री यही कर रही है। ज्यादातर हीरोज के अफेयर हो रहे हैं और वे दूसरी बार शादी कर रहे हैं। आप सभी उनसे सवाल-जवाब क्यों नहीं करते। मेरा इंटरव्यू लेने क्यों आए।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन