
गदर 2 ने 5वें दिन की बंपर कमाई
Gadar 2 Box Office Collection Day 5: 22 साल बाद आई गदर 2 को लेकर फैंस क्रेजी हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है ये फिल्म रिलीज के 5वें दिन कई सुपर स्टार्स की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं 15 अगस्त के दिन सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'गदर 2' बन गई है।
थिएटर में पहुंचे फैंस ने जमकर गदर काटा
सनी देओल स्टारर 'गदर 2' को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 'गदर 2' का क्रेज ऐसा है कि लोग इसे देखने ट्रैक्टर पर चढ़कर पहुंच रहे हैं। वहीं हर दिन फिल्म की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। सनी देओल की एक दहाड़ पर थिएटर में पहुंचे फैंस चिल्लाने लगे और जमकर गदर काटा।
जानिए शानदार कमाई का कलेक्शन
5वें दिन भी गदर 2 हाउसफुल रही और शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ‘गदर 2’ का 5वें
दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 5वें दिन 55.5 करोड़ का बिजनेस किया है। 5 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 229.08 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बताया जा रहा है एक सप्ताह में ये फिल्म करीब 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।
स्टार कास्ट की फीस
फिल्म गदर 2 की लागत 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच में है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां सनी ने 20 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, वहीं अमीषा ने सकीना के रोल के लिए 50 लाख रुपए लिए हैं। तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस 1 करोड़ रुपए मिले हैं। उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर को 80 लाख रुपए फीस चार्ज की है।
Updated on:
16 Aug 2023, 8:20 AM IST
Published on:
16 Aug 2023, 8:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.