फिल्म 'मोेहल्ला अस्सी' के टीजर में शिव की अराधना होते हुए दिखाया गया है। साथ ही बनारस के काशी में स्थित शिव मंदिर की झलक भी देखने को मिल रही है। इस टीजर को सनी देओल ने अपने ट्विटर पर शेयर कर लिखा, 'शिव की आराधना और गंगा मैया में विश्वास ही हम अस्सीवालों की पहचान है! मोहला अस्सी में आपका स्वागत है!' इसके साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट भी लिखी है, 16 नवंबर।