
बॉलीवुड डिवा सनी लियोनी इन दिनों अपने नए गाने ‘मधुबन’ को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी हुई है। सनी लियोनी का यह नया गाना 22 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने को लेकर सनी लियोनी विवादों के बीच घिर चुकी है। यहाँ तक कि अब लोग गाने को बैन करने की माँग कर रहे हैं। सनी लियोनी पे जाम लगाया गया है कि उनका डान्स अश्लील है और इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया है।
‘मधुबन’ गाने की बात करें तो यह गाना है कि डान्स टैक गाना है। हिन्दी सिनेमा के जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। मेकर्स की बात करें तो उन्हें यह उम्मीद है कि यह गाना साल के अंत में धूम मचाएगा। साथ ही साल 2022 भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालाँकि अब यह गाना विवादों में घिर गया है। इस गाने के कारण सनी लियोनी भी विवादों में घिरी दिख रही है।
मथुरा पुजारियों ने सनी लियोनी के नए सॉन्ग ‘मधुबन में राधिका नाचे’ के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। और साथ ही पुजारियों ने इस गाने को बैन करने की माँग भी की है। मथुरा पुजारियों का कहना है कि सनी के गाने पर अश्लील डान्स करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की है। साथ ही पुजारियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो वह कोर्ट तक जाएंगे। वृंदावन के साथ नवल गिरी महाराज ने सरकार से मामले पर सनी लियोनी के ख़िलाफ़ एक्शन की माँग भी की है। और दरख्वास्त की है कि जल्द से जल्द सनी लियोनी के इस गाने पर बैन लगा दिया जाए।
Updated on:
25 Dec 2021 12:33 pm
Published on:
25 Dec 2021 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
