3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनी लियोनी इस भोजपुरी सिंगर की हुईं दीवानी, हाथ थामते ही हिट हुई जोड़ी

सनी लियोनी ने सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस को फेमस भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के साथ एक नए गाने में देखा गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 18 Mar 2025, 9:59 PM IST

Ladki Deewani Song

Ladki Deewani Song

Sunny Leone-Neelkamal Singh: सनी लियोनी को हाल ही में भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के साथ 'लड़की दीवानी' गाने में देखा गया है। गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी सिर्फ 10 घंटे हुए हैं और व्यूज मिलियन में आया है। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि ये गाना रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रहा है।

सनी लियोनी ने नीलकमल सिंह के साथ लगाए जोरदार ठुमके

सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कई आइटम सांग किए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया है। उन्होंने भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह के साथ जबरदस्त कमबैक किया है। गाने में उन्हें नीलकमल सिंह के साथ जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है।

वहीं भोजपुरी हिट्स से आगे बढ़कर ‘लड़की दीवानी’ के साथ हाई-एनर्जी हिंदी पार्टी गानों की दुनिया में कदम रखते हुए, नीलकमल सिंह अपने संगीत में एक नया जोश ला रहे हैं। गाने के बोल वाकई कमाल के हैं।

नीलकमल ने बांधा समां

नीलकमल ने गाने को लेकर कहा, "मुझे काफ़ी वक़्त से कुछ नया ट्राई करना था, और लड़की दीवानी एकदम परफेक्ट गाना लगा, भूषण कुमार और टी-सीरीज़ का सपोर्ट मिला, और बस फिर मैंने सोचा-अब पार्टी शुरू करते हैं!"

"यह गाना सिर्फ़ बजता नहीं है - यह आपके मूड को हाईजैक कर लेता है, आपके पैरों को थाम लेता है और आपको थिरकने पर मजबूर कर देता है। और जब सनी लियोन का तड़का लग गया, तो बस फिर क्या… धमाका हुआ है!"

सनी लियोन ने कहा

"जिस पल मैंने लड़की दीवानी सुनी, मुझे पता था कि यह वाकई में धमाकेदार है! इसकी एनर्जी-वाइब आपको नाचने पर मजबूर कर देता है। नील कमल के साथ शूटिंग करना वाकई बहुत मजेदार था! हम तुरंत ही घुल-मिल गए, खूब हंसे और इस गाने को काफी इंजॉय किया। टी-सीरीज़ के साथ काम करना हमेशा घर जैसा लगता है।"

सनी की बात करें तो, अभिनेत्री की हालिया रिलीज़ में हिमेश रेशमिया की "बैडस रवि कुमार" शामिल है, जिसमें वह फिल्म निर्माता-नर्तक और अभिनेता प्रभु देवा के साथ "हुक स्टेप हुक्का बार" नामक एक गाने में नज़र आईं।

यह गाना हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान का है। सुनिधि और शैनन के ने अंग्रेजी में गाया है।

"बैडस रवि कुमार" कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित और हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ द्वारा निर्मित एक संगीतमय एक्शन फिल्म है। यह 2014 की फिल्म "द एक्सपोज" का स्पिन-ऑफ है, जिसमें हिमेश रेशमिया अपनी मुख्य भूमिका में हैं।

यहां देखें गाना-

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन