29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लाल सिंह चड्ढा’ देखने के बाद सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने की जमकर तारीफ, फ़िल्म के बारे में कही ये बड़ी बात

देश और सोशल मीडिया पर इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का विरोध हो रहा है। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने आमिर की इस विवादित फिल्म पर क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 13 Aug 2022, 9:58 PM IST

Lal Singh Chaddha

Lal Singh Chaddha

Lal Singh Chaddha: सोशल मीडिया पर इन दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का विरोध हो रहा है। देश में कई लोग आमिर खान के फिल्म को बायकॉट करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की भी तारीफ की है। बता दें कि आमिर खान की यह फिल्म 11 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और तब से इस फिल्म का विरोध पूरे देश में हो रहा है बता दें कि आमिर खान के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में है और इस फिल्म को आदित्य चौहान ने डायरेक्ट किया है।

सहवाग और रैना ने की जमकर तारीफ

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और दिग्गज ऑल राउंडर सुरेश रैना का एक वीडियो आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो कैप्शन में लिखा है कि लाल सिंह चड्ढा को देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना का रिएक्शन

यह भी पढ़ें : रॉस टेलर ने किया बड़ा खुलासा, कहा राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने जड़ा था थप्पड़

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आमिर खान के इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं इस फिल्म ने भारत में आम आदमी की भावनाओं को पूरी तरह से छू लिया है और जब आमिर खान की फिल्म हो तो आपको परफॉर्मेंस के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा आमिर ने शानदार काम किया है मुझे यह फिल्म देखकर वास्तव में अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर लगाया तिरंगा

वहीं पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने कहा है के लाल सिंह चड्ढा टीम द्वारा की गई मेहनत और प्रयासों से वह पूरी तरह प्रभावित हैं। रैना ने कहा कि सबसे बढ़कर, फिल्म की सबसे अच्छी बात है लव स्टोरी और खूबसूरत गाने। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। इसके अलावा सुरेश रैना ने फिल्म की स्टोरी लाइन की जमकर तारीफ की है। बता दें कि आमिर की यह फिल्म हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रूपांतरण है।

देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग