4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Case: रिया चक्रवर्ती के पिता से CBI गुरूवार को भी करेगी पूछताछ, ड्रग एंगल पर सच खंगालने की कोशिश

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के पिता इंद्रजीत से सीबीआई ड्रग एंगल (Drug angle) को लेकर सवाल कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो सीबीआई इंद्रजीत से ड्रग एंगल को लेकर जानकारी लेना चाह रही है। हालांकि रिया के पिता ने इसपर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 3 Sep 2020, 9:26 AM IST

CBI Inquiry in Sushant Singh Rajput case

CBI Inquiry in Sushant Singh Rajput case

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में सीबीआई लगातार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक सीबीआई (CBI) के हाथ कोई भी ऐसा सबूत नहीं लगा है जिसके आधार पर वो सुशांत के निधन को हत्या करार दे। सुशांत के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया या विवश किया। सीबीआई अब इस एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ से पूछताछ के बाद अब सीबीआई एक्ट्रेस के परिवार से पूछताछ कर रही है। रिया के पिता इंद्रजीत से सीबीआई ड्रग एंगल (Drug angle) को लेकर सवाल कर रही है। सीबीआई जानना चाहती है कि अगर रिया और शौविक ड्रग डीलिंग में शामिल थे तो क्या इस बात की जानकारी उनके परिवार को थी?

बुधवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के पिता इंद्रजीत और सैमुअल मिरांडा, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, नौकर केशव और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की थी। रिया के पिता से सीबीआई ने 10 घंटे की लंबी पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो सीबीआई इंद्रजीत से ड्रग एंगल को लेकर जानकारी लेना चाह रही है। हालांकि रिया के पिता ने इसपर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। यही कारण है कि गुरुवार को भी इंद्रजीत चक्रवर्ती को सीबीआई ने DRDO गेस्ट हाउस बुलाया है। गौरतलब हो कि रिया चक्रवर्ती के अलावा उनका पूरा परिवार सुशांत (Sushant Singh Rajput) के घर अक्सर आया करता था। यहां तक कि कई दिनों तक रिया की मां और पिता, शौविक उनके साथ रुकते भी थे। जो ड्रग अभी तक सामने आई है उससे सीबीआई और एनसीबी इस मामले पर गंभीरता से जांच कर रही है।

सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) साल 2017 से जानती थी और ड्रग्स को लेकर बात किया करती थीं। वहीं सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई को कुछ अहम जानकारियां दे चुके हैं। ऐसे में सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा को बेहद अहम मानकर चल रही है। सीबीआई हर रोज अपनी पूछताछ में इन दोनों को मौजूद रख रही है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को अब तक रिया के भाई शौविक का कई ड्रग डीलर्स के साथ कनेक्शन मिल चुका है जिनमें से दो लोगों करण, अब्बास और जैद विलात्रा की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन