नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह (KK Singh) ने जब से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, तभी से नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बिहार पुलिस की चार सदस्यों की टीम इस मामले की जांच के लिए मुंबई में है। खबरों के मुताबिक, बिहार पुलिस ने सुशांत के परिवार के सदस्यों और उनके करीबी दोस्तों से पूछताछ की है।