सैमुअल ने रचाई शादी
सुशांत केस में सैमुअल हॉकिप का नाम सामने आने के बाद उन्हें कई बार एनसीबी और सीबीआई के सामने पेश होना पड़ा था। हालांकि, बाद में उनके नाम की खबरें आना बंद हो गया। जिसके बाद ऐसी भी खबरें उड़ीं कि सैमुअल का निधन हो गया। जब ये खबरें सैमुअल के पास पहुंची तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन रखा और इन अफवाहों पर विराम लगाया। हालांकि, अब एक बार फिर सैमुअल चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं।