श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से ये ओपन लेटर शेयर किया है। जिसमें लिखा हुआ है- 'डियर सुशांत सर, भले ही आपने इस भौतिक-शारीरिक दुनिया को छोड़ दिया है, लेकिन आपकी आत्मा का कुछ टुकड़ा अभी भी हम में से अधिकांश में जीवित है! मुझे नहीं पता था कि पहले आप किस तरह के व्यक्ति थे लेकिन आपके अचानक निधन के बाद मुझे पता चला कि आप अपने आप में सबसे महान व्यक्तित्व वाले इंसान थे! आपकी शाइनिंग पर्सनैलिटी, आपके आसपास का जादू भरा माहौल और आपके बौद्धिक और आविष्कारक विचार ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है।'