28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- रिया की वजह से अपना बेटा खोया

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता केके सिंह ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के समक्ष ये दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के आपराधिक कृत्यों के कारण उन्होंने अपना बेटा खोया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 9 Aug 2020, 8:56 AM IST

sushant_singh_rajput_father.jpg

Sushant Singh Rajput father

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता केके सिंह ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के समक्ष ये दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के आपराधिक कृत्यों के कारण उन्होंने अपना बेटा खोया है। इसके साथ ही सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत वाले दिन से ही जांच को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

केके सिंह (KK Singh) ने कहा कि पिछले एक साल से रिया और उसके परिवार वालों द्वारा किए गए आपराधिक कृत्यों के कारण सुशांत की मौत हुई है। हलफनामे में केके सिंह ने महाराष्ट्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस मामले को राजनीतिक बताना बेहद ही निंदनीय है। यह इस ओर इशारा करता है कि मुंबई पुलिस द्वारा किस तरह जांच में नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर (FIR Against Rhea Chakraborty) दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें करोड़ों रुपए ऐंठने से लेकर खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे आरोप शामिल है। वहीं, रिया सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई शिफ्ट करने की अपील की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। साथ ही रिया द्वारा पटना (Patna) में दर्ज एफआईआर को मुंबई शिफ्ट करने की मांग पर सुशांत के पिता ने कहा है कि बिहार सरकार की मांग पर क्रेंद सरकार ने इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंप दिया है, ऐसे में रिया की याचिका का कोई मतलब नहीं है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उस वक्त घर में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी (Sidharth Pithani) और घर के स्टाफ के तीन लोग मौजूद थे। शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस इस केस की जांच सुसाइड के एंगल से कर रही थी। लेकिन सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 28 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर आत्महत्या के उकसाने जैसे आरोप लगाए। जिसके बाद बिहार पुलिस भी इस केस की जांच के लिए मुंबई पहुंची। हालांकि अब यह केस सीबीआई को सौंपा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग