नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन मुंबई पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह (Sushant's Father K.K Singh) ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया (Rhea Chakraborty) पर कई आरोप लगाए हैं। इसके बाद अब सुशांत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।