1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput की प्रेयर मीट का वीडियो आया सामने, शिव के मंत्रों का हो रहा है जाप

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका परिवार सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना (Sushant's Prayer Meet Video) कर रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 27 Jun 2020, 3:26 PM IST

sushant_singh_rajput.jpg

Sushant Singh Rajput Prayer Meet Video

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेहद ही उम्दा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन (Sushant Singh Rajput Death) से हर कोई सदमे में है। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके फैंस अभी तक उन्हें रोजाना याद करते हैं कई सवाल सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे हैं कि आखिर सुशांत सिंह ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वहीं, दूसरी तरह सुशांत की मौत से उनकी परिवार (Sushant Singh Rajput Family) पूरी तरह टूट गया है। हाल ही में परिवार द्वारा उनके लिए रखी गई प्रेयर मीट की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं और अब एक वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह के एक टीम सुशांत सिंह राजपूत नाम के अकाउंट पेज ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका परिवार सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना (Sushant's Prayer Meet Video) कर रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जा रहा है। वीडियो में सुशांत के पिता (Sushant's Father) उनकी तस्वीर के सामने कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। प्रेयरमीट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई (Mumbai) वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। इसके बाद उन्हें एकता कपूर ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में मानव का किरदार निभाने का मौका दिया। इस सीरियल से सुशांत घर-घर में मशहूर हो गए थे। हालांकि उन्हें फिल्मों में काम करना था, जिसके कारण उन्होंने यह शो छोड़ दिया। उसके बाद साल 2013 में सुशांत ने फिल्म 'काय पो छे' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी।