25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- ‘मुझे लगता है कि तुम कैलाश में……

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: अपने एक्टिंग दम पर अलग पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी बहनों ने एक्स भावुक कर देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 21 Jan 2024, 10:34 AM IST

sushant.png

फोटो: सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन के साथ

आज सुशांत सिंह की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है । बॉलीवुड के इस सितारे ने बहुत कम समय में बॉलीवु़ड में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने सात साल के करियर में सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान ली थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक हो या छिछोरे, केदारनाथ हो या काई पो चे, सुशांत ने हर फिल्म में अपने किरदार को न केवल जीया बल्कि उसे शिद्दत से पर्दे पर उतारने में भी सफल रहे। अपने फैन्स के दिल में अलग जगह बनाने वाले सुशांत ने साल 2020,14 जून के दिन मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के फैंस आज भी इस हादसे को भुला नहीं पाए हैं। आज सुशांत सिंह की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उनकी बहनों ने एक्स पर इमोशनल नोट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें:
करीना कपूर के बेटे ने जिता ब्रॉन्ज मेडल,ताइक्वांडो चैंपियन बने छोटे नवाब

बहन ने शेयर की तस्वीर
श्वेता ने कहा, 'भाई के जन्मदिन के मौके पर मैं उनकी कुछ यादों को आपके साथ साझा करना चाहूंगी। जब हम बच्चे थे तो कैसे थे। हम दोनों में एक साल का अंतर था और घर में सब हमें गुड़िया और गुलशन कहकर बुलाते थे। घर में जो भी मिठाइयां होती थीं वो हम साथ मिलकर खाते थे। श्वेता ने इसके अलावा एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन के बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरा क्यूट सा स्वीट सा भाई..आप जहां भी हों हमेशा खुश रहो, मुझे लगता है कि तुम कैलाश में शिवजी के साथ घूम रहे होंगे। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। कभी आपको नीचे भी देखना चाहिए कि आपने क्या जादू किया है और अपने जैसे सोने के दिल वाले कितने सुशांत को जन्म दिया है। मुझे तुम पर गर्व है मेरे बच्चे और हमेशा रहेगा।'

बहन ने फैन्स से की खास अपील
वहीं, सुशांत सिंह की दूसरी बहन प्रियंका ने फैंस से एक खास अपील की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,प्लीज़ सुशांत के जन्मदिन के लिए अपना ड्राफ्ट तैयार रखें। यदि संभव हो तो सुशांत और फज, सुशांत का डॉग की याद में किसी डॉग शेल्टर होम जा सकते हैं। मैं भी ऐसा ही करने वाली हूं। इसी 17 जनवरी को ही सुशांत के डॉग फज की मौत हो गई है। इसके अलावा प्रियंका ने शादी की तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग इमोशनल हो गए। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "इस तारीख को 11 साल पहले आपने सिड और मेरे एक होने पर मौजूद रहने से शोभा बढ़ाई थी। हमेशा हमारे पास.अभी भी महसूस होता है कि तुम आज भी आसपास हो, मेरी सनशाइन। लेकिन जिसे तुम हमारी हमारी तिगड़ी बुलाते थे वो टूट गई है।"