नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput case) में जहां एक तरफ सीबीआई जांच (CBI investigation) कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मीडिया न्यूज चैनल भी अपनी SIT टीम के जरिए हर रोज नया खुलासा कर रहे हैं। अब सुशांत की एक्स-मैनेजर श्रुति मोदी और नीतू सिंह के बीच की एक और व्हाट्सअप चैट (Nitu Shruti chat viral) सामने आई है। जिससे ऐसा लग रहा है कि सुशांत के डिप्रेशन के इलाज की जानकारी और डिटेल बहन नीतू सिंह (Nitu Singh) के पास भी थी। इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक, 26 नवंबर 2019 के दौरान की ये चैट है जिसमें नीतू सिंह, श्रुति मोदी (Shruti Modi) से सुशांत के इलाज की पूरी डिटेल मांग रही हैं।