किसी व्यक्ति के मरने के बाद उसके शरीर की पूरी डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताई जाती है। लेकिन सुशांत की डेड बॉडी से जुड़ी जानकारी इसमें नहीं दी गई है। जिस भी कारण से व्यक्ति की मौत होती है उसका पूरा लक्ष्ण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेंशन किया (Sushant death reason symptoms missing) जाता है। लेकिन सुशांत की रिपोर्ट में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं किया गया है। उन्हें किस हाल में देखा गया, फांसी के फंदे से उतारा गया, उसके बाद उनकी बॉडी की क्या पोजिशन थी, कैसी थी ये सब बातें रिपोर्ट से गायब हैं। जिस अधिकारी ने उसका नाम ना उजागर किए जाने की शर्त पर पूरी जानकारी दी है उसके अनुसार सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद अहम चीजें मेंशन नहीं की गई हैं।