12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का यह वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या

सुष्मिता सेन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Jan 2018, 2:59 PM IST

Sushmita sen

Sushmita sen

नया वर्ष शुरू हो चुका है और नए वर्ष पर लोग अलग-अलग तरह के संकल्प लेते हैं। कुछ लोग अपनी बुरी आदतें त्यागते हैं तो कुछ लोग अच्छी आदतें अपनाने का संकल्प लेते हैं। बॉलीवुड सितारे भी न्यू ईयर रेज्यूलेशन लेते हैं। सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। सुष्मिता 42 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने इस उम्र में भी अपने फिटनेस के जुनून को छोड़ा नहीं है। ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन जिम में व्यायाम करती नजर आ रही है। सुष्मिता को ब्यूटी विद माइंड ऐसे ही नहीं कहा जाता है।

सुष्मिता बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है। सुष्मिता ने वीडियो के साथ लिखा है,'यह एक पॉवरफुल जर्नी है और यह आप से आप तक की है'। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर कहा और स्वस्थ रहने के लिए बोला। सुष्मिता सेन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 113 बार रिट्वीट किया जा चुका है। बता दें कि सुष्मिता सेन कुछ समय से बडे पर्दे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन हाल ही में तब सुर्खियों में आई थी जब वह पिछले दिनों मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के फेस्ट में पहुंचीं थी।

वहां जब 'मैं हूं ना' फिल्म का सॉन्ग 'तुमसे मिलके दिल का जो हाल' गाना लगा तो उन्होंने कॉलेज के बच्चों के साथ ठुमके लगाने शुरू कर दिया। सुष्मिता सेन खुद को नहीं रोक सकीं और उन्होंने इस गाने पर जमकर डांस किया। गौरतलब है कि 'मैं हूं ना' में सुष्मिता सेन शाहरुख खान की हॉट टीचर बनी थीं। बता दें कि सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने यह खिताब 1994 में जीता था।