सुजैन खान ने आगे बताया, मैं वो काम कभी नहीं कर सकती हूं जो मुझे पसंद नहीं आए। मैं किसी चीज में पूरी तरह से होती हूं या फिर नहीं। मुझे हमेशा से ये पता था कि डिजाइनिंग में ही जाना है। इसकी पढ़ाई के लिए मैं लंदन गई, वहां से पढ़ाई पूरी करके लौटने के बाद मैं एक सुपरस्टार लड़के से मिली, जो उस वक्त सुपरस्टार नहीं था। लेकिन मेरे लिए तब भी वो स्टार था। उसे मिलने से पहले मुझे इस बात का एहसास भी नहीं था कि मुझे फिल्मों में रुचि है। लेकिन किस्मत मुझे उस तरफ लेकर गई। मैं फिल्म इंडस्ट्री और फिल्में दोनों पसंद करती हूं। आज मैं जो भी हूं, अपने प्रोफेशन में जहां भी हूं, इससे बहुत खुश हूं।