3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वरा भास्कर के ‘जौहर विवाद’ पर मचा बवाल! यूथ ब्रिगेड ने फूंका पुतला, रखा जुबान काटने पर 1.51 लाख का इनाम!

Swara Bhaskar Controversy: फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से विवाद बढ़ता जा रहा है। स्वरा के पोस्टर जलाए गए और उन्हें चेतावनी दी गई है।
2 min read
Google source verification
Discussion with poster of actress

स्वरा भास्कर की जौहर सीन पर टिप्पणी से मचा बवाल (Photo Source- Twiteer/@Deb_livnletliv)

Swara Bhasker has faced protests in Agra: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रानी पद्मावत द्वारा किए गए जौहर को कायर कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। अब उसी विवादित टिप्पणी की आग सड़को पर आ गई है। आगरा में दक्षिणपंथी संगठन 'योगी यूथ ब्रिगेड' के कार्यकर्ताओं ने स्वरा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया, उनके पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदा। साथ ही स्वरा की जीभ काटने वाले को 1.51 लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान भी किया।

स्वरा भास्कर के खिलाफ तेज हुआ प्रदर्शन

स्वरा भास्कर के खिलाफ मंगलवार को हुए इस उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने एक्ट्रेस के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने ही स्वरा की जीभ काटने वाले को 1.51 लाख रुपये का इनाम देने की बात की है। 

कुंवर अजय तोमर ने कहा, “रानी पद्मावती और उनके साथ जौहर की अग्नि में समाहित हुई हजारों वीरांगनाओं का बलिदान भारत के स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। स्वरा भास्कर जैसे अभिनेत्रियों को मध्यकालीन भारत के ऐतिहासिक हालात, आक्रांताओं की बर्बरता और राजपूत महिलाओं के बड़े त्याग की जरा भी समझ नहीं है।”

कुंवर अजय तोमर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की ऐतिहासिक और धार्मिक संस्कृति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

आखिर क्यों शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित 'वुमन, लाइफ, फ्रीडम' कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के जौहर सीन पर सवाल उठाए थे। स्वरा ने कहा था कि जौहर का इस तरह महिमामंडन करना समाज में गलत संदेश देता है। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या किसी महिला की "शारीरिक पवित्रता" को उसकी जिंदगी से भी ज्यादा कीमती माना जाना चाहिए? क्या इससे बलात्कार पीड़ितों को यह संदेश नहीं जाता कि उनका जीवित रहना गलत है?

बवाल बढ़ने पर स्वरा ने बाद में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कभी "कायर" नहीं कहा। उनका विरोध सिर्फ आधुनिक फिल्मों द्वारा ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के महिमामंडन से था। स्वरा ने साफ किया कि बलात्कार के बाद भी हर महिला को सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चतुर्वेदी संग भिड़ंत

इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखा राजनीतिक घमासान देखने को मिला। स्वरा भास्कर और शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बीच एक्स (X) पर तीखी बहस हुई। प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं की पसंद, ऐतिहासिक संदर्भ और जौहर के अंतर को समझाते हुए स्वरा के तर्कों का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच शब्दों की तीखी जंग छिड़ गई।