14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा भास्कर ने किया ये गंदा काम, अब बोली- तौबा करती हूं इस चीज से

बता दें कि स्वरा ने फिल्म में काफी स्मोकिंग की है। जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 24 May 2018, 12:18 PM IST

swara bhaskar

swara bhaskar

हमेशा ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी बोल्ड अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें कि स्वरा एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि स्मोकिंग को लेकर। बता दें कि स्वरा ने फिल्म में काफी स्मोकिंग की है। जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसे बाद से ही उन्होंने आगे से स्क्रीन पर स्मोकिंग करने से तौबा कर लिया है। बता दें कि फिल्म में स्वरा एक चेन स्मोकर का रोल प्ले कर रही हैं।

चेन स्मोकर का रोल प्ले कर रही हैं स्वरा:
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया रही हैं जिसे स्मोकिंग करने की तल है। सही शब्दों में कहा जाए तो वह एक चेन स्मोकर है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'रियल लाइफ में उन्होंने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाती हूं। लेकिन कई फिल्मों में उन्हें ये काम करना पड़ा।' इसके साथ ही स्वरा ने बताया कि फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' में डायरेक्टर के कहने पर उन्हें बीड़ी पीनी पड़ी थी। जो उनके लिए बहुत बुरा अनुभव रहा। उसी दौरान बीड़ी पीने की वजह से उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी।

कैरेक्टर में ढलने के लिए करनी पड़ी स्मोकिंग:
स्वरा ने बताया कि फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' के बाद उन्हें यही काम फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी करना पड़ा तो उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने इंटरव्यू में बताया, ' सही से स्मोकिंग न कर पाने वाली स्वरा ने डायरेक्टर शशांक घोष कही। इसके बाद उन्होंने स्वरा को कैरेक्टर में ढलने के लिए इसकी प्रैक्टिस कराई।' स्वरा ने बताया, 'जब वह अच्छे से स्मोकिंग करने लगी तब मुझे डायरेक्टर ने सिगार थमा दी। मैंने उससे बुरी चीज पूरी जिंदगी में नहीं चखी।' इसके बाद से ही उन्होंने इस स्मोकिंग के नाम पर तौबा कर लिया है।