20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश में जाकर लुट गये थे ये सेलेब्स, किसी का लगेज हुआ गायब तो किसी की काट ली गई जेब

हर शख्स जिंदगी में एक ना एक बार तो चोरी का शिकार जरुर होता है। बॉलीवुड सितारे भी आम लोगों से अलग नहीं हैं। सेलेब्स को अपने फैंस और फॉलोवर्स से बहुत प्यार मिलता है, लेकिन इन सितारों को भी चोरी का शिकार होना पड़ा है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 25, 2022

विदेश में जाकर लुट गये थे ये सेलेब्स, किसी का लगेज हुआ गायब तो किसी की काट ली गई जेब

विदेश में जाकर लुट गये थे ये सेलेब्स, किसी का लगेज हुआ गायब तो किसी की काट ली गई जेब

हमेशा बॉडीगार्ड्स के सुरक्षा घेरे में चलने वाले ये सितारे भी कभी-कभार चोरी के शिकार बन जाते हैं। हाल ही में विदेश में स्वरा भास्कर सामान लेकर कैब ड्राइवर रफ़ू चक्कर हो गया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी को चोरी का सामना करना पड़ा हो।

चोरी एक ऐसी चीज है जिससे आप जनता क्या बॉलीवुड के सेलेब्स तक बच नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं कि किस-किस के साथ ऐसा हुआ है।


स्वरा भास्कर


लॉस एंजेलिस में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का सामान चोरी हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है साथ ही ट्वीट कर ओला कैब्स के खिलाफ शिकायत की है। दरअसल स्वरा भास्कर ने लॉस एंजेलिस में किराने का कुछ सामान खरीदा था जिसे उबर ड्राइवर लेकर भाग गया।


अर्पिता खान शर्मा


बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा को भी विदेश में लूटा जा चुका है। खबरों के मुताबिक अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ विदेश घूमने गई थी। यहां उनके 3.25 लाख का कीमती सामान, 10 ग्राम का सोने का सिक्का, कुछ डिजाइनर कपड़े और साथ ही 2.25 लाख रुपए कैश चोरी हो गए थे।


कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का फिल्म सिंह इज किंग की शूटिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में कॉस्ट्यूम से भरा बैग चोरी हो गया था। इस बैग में 85 कॉस्ट्यूम थीं, जिनकी कीमत लगभग 72 लाख रुपए थी।


मल्लिका शेरावत


जब मल्लिका शेरावत पेरिस में रह रही थीं तब उनके घर में तीन मास्क पहने लोग उनके घर में घुस गए थे। उन घुसपैठियों ने चोरी करने के साथ-साथ मल्लिका और उनके दोस्त पर टियर गैस फेंकी और उन्हें मारा भी था।


रकुल प्रीत सिंह


रकुल प्रीत सिंह के साथ चोरी का हादसा तब हुआ था जब वो बैंकॉक में छुट्टियां मना रही थीं। वहां दो बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया और उनका पूरा सामान छीनकर निकल गए। इस चोरी में एक महंगा बैग, 60,000 रुपए, अपने सारे डेबिट और क्रेडिट कार्ड और दो मोबाइल फोन गंवा दिए थे।

यह भी पढ़ें: पर्दे के 'श्री राम' ने किया सवाल - 'सत्य बोलने के लिए गीता पर हाथ रखकर कसम खाई जाती है, तो सत्य जानने के लिए गीता पढ़ाई क्यों नहीं जाती?'


सुष्मिता सेन


सुष्मिता सेन के साथ चोरी का हादसा तब हुआ था जब 2012 ग्रीस में छुट्टी मनाने गई थीं। यहां एथेंस के एयरपोर्ट पर उनका सारा सामान चोरी हो गया था। सुष्मिता के पास सिर्फ वही कपड़े बचे थे जो उन्होंने पहने थे।


अमिताभ बच्चन


बीग बी यानी की अमिताभ बच्चन भी विदेश की धरती पर चोरी का शिकार हो चुके हैं। ये हादसा उनके साथ तब हुआ था जब वो टोरंटो से लंदन जा रहे थे, तब उनका पूरा लगेज ही गायब हो गया था।

यह भी पढ़ें: कामयाबी हासिल करने के लिए Saif Ali Khan ने Amrita Singh संग की थी शादी, मिलने लगी थी कई हिट फिल्में!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग