स्वरा भास्कर ने आगे बात करते हुए कहा, 'जब 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई, तब भी भाई-भतीजावाद और बायकॉट बॉलीवुड जैसी कई चीजें सामने आईं लेकिन लोगों ने जाकर फिल्म को देखा और इसे पसंद किया। बायकॉट बिजनेस केवल प्रचारित है। ये एजेंडा केवल कुछ लोगों के ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है। वे बॉलीवुड से नफरत करते हैं और बॉलीवुड को खत्म करना चाहते हैं। बॉलीवुड के बारे में बकवास फैला रहे हैं और मुझे लगता है कि वे इससे कमा रहे हैं। मुझे लगता है कि इनमें से ज्यादातर पेड ट्रेंड हैं। ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने सुशांत की मौत का इस्तेमाल अपने निजी एजेंडे और फायदे के लिए किया।'
वहीं स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आएंगी। यह फिल्म 16 सितम्बर को रिलीज होनी है