नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद से ही अभी तक फैंस उनकी मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाएं हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के करीबी दोस्त आए दिन उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में संजना सांघी (Sanjana Sanghi) की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) ने सुशांत पर लगे मीटू के आरोपों पर अपनी बात कही है।