फिल्म 'मनमर्जियां' का ये ट्रेलर काफी रोमांटिक है। यह एक ड्रामा, रामांटिक और कॉमेडी मूवी है। अगर इसके ट्रेलर की बात करें तो इसमें यह दिखाया गया है कि तापसी और विक्की एक-दूसरे के साथ रिलेशन में होते हैं और तापसी विक्की के साथ इंटीमेट सीन्स भी करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद फिर जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन की एंट्री होती है और तापसी की शादी उनसे हो जाती है। जूनियर बच्चन करीब 2 साल बाद कैमरे के सामने आए हैं इसलिए यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। वो आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आए थे।